Civil Court News

रांचीः पूर्व मंत्री के ओएसडी संजीव लाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 13 सितंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में बुधवार को टेंडर कमीशन के 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में जेल में बंद पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार लाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना आदेश 13 सिंतबर को सुनाएगी। इससे पूर्व याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने याचिकाकर्ता की जमानत का विरोध किया।

कहा कि मामले में अभियोजन शिकायत दाखिल है। जिसमें उनके खिलाफ ठोस सबूत है। वहीं याचिकाकर्ता के वकील ने जमानत देने का अनुरोध किया। कहा मामले में सीधा आरोप नहीं बन रहा है। संजीव लाल ने जमानत की गुहार लगाते हुए 31 अगस्त को याचिका दाखिल की है। बता दें कि ईडी ने 6 मई को छापेमारी के दौरान संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32.30 करोड़ रुपए मिले थे। उसी दिन ईडी ने देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। सात मई को अदालत में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया था। तब से जेल में है।

See also  Convicted: दोस्त पर भरोसा कर पत्नी को घर पहुंचाने को कहा, लेकिन दोस्त ने पिस्टल की नोक पर किया दुष्कर्म; अदालत ने माना दोषी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment