Civil Court News

रांचीः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी शादीशुदा सूरज को 20 साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग को डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म करने के मामले के दोषी अभियुक्त शादीशुदा सूरज नायक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त एक साल जेल काटनी होगी। अदालत ने 9 अगस्त को दोषी करार दिया था।

अभियुक्त नामकुम थाना क्षेत्र के करमटोली गांव निवासी है। उस पर नाबालिग को बहला-फुसला कर पहली बार शारीरिक संबंध बनाने और उसी का भय दिखाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप था। जिसमें नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी जब उसके परिजन को चली तो मामला प्रकाश में आया। घटना को लेकर नामकुम थाना में 6 जुलाई 2022 को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में एपीपी पुष्पा सिन्हा ने ठोस गवाही दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त दोषी पाकर सजा सुनाई है।

See also  Court News: पांच जिलों के बदले सरकारी वकील, एचएन विश्वकर्मा बने रांची के सरकारी वकील
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment