Civil Court News

रांची सिविल कोर्ट का eCourt Service फिर ठप, नहीं मिल रही केस की अपडेट जानकारी, अधिवक्ता है परेशान

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 03 at 1.39.32 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिविल कोर्ट का eCourt Service पिछले 3 दिनों से ठप है। गुरुवार से इसकी सेवा प्रभावित है। जिसके कारण वकील एवं मुवक्किल के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केस इनफार्मेशन सिस्टम (सीआईएस) से माध्यम से वकील एवं मुवक्किल के साथ कोई भी कहीं से अपने केस की अपडेट जानकारी प्राप्त करते हैं। पिछले दिनों भी 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक सीआईएस काम नहीं कर रहा था। 5 दिनों बाद दुरुस्त किया गया था।

लेकिन सीआईएस ठप रहने से अदालत जाकर केस की अगली तारीख समेत अन्य जानकारी लेनी पड़ रही है। ई-कोर्ट सर्विस 11 जुलाई से काम नहीं कर रहा है। किसी कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, याचिका की स्थिति क्या, मामले में अगली तारीख कौन सी पड़ी है। समेत कई तरह की जानकारी वकीलों, मुवक्किलों समेत अन्य को नहीं मिल पा रही है।

See also  Court News: रिश्वत मांगने के आरोपी दारोगा को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत, सरेंडर कर भरा बेल बॉड

जिला बार एसोसिएशन लगातार इसको दुरुस्त करने को कह रहा है। ठप होने के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है। जिस पर काम जारी है। इधर रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भी CIS के जल्द चालू होने की गुहार लगाई है। पिछले दो-तीन दिनों से अधिवक्ता सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। कारण अपने क्लाइंट को केस की अगली तारीख नहीं बता पा रहे हैं।

5/5 – (4 votes)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment