high court news

Delhi HC: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर कर राहुल गांधी ने किया कानून का उल्लंघन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of delhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट हलफनामा दाखिल किया।

इसमें कहा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 2021 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार नाबालिग दलित लड़की की पहचान उजागर करने वाली सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पीड़िता की पहचान की रक्षा करने वाले कानून का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ेंः मंत्री की एस्कॉर्ट वाहन से हाई कोर्ट की दो महिला अधिवक्ता घायल, एक का हाथ टूटा

बाल अधिकार निकाय ने पीड़िता के माता-पिता के साथ एक तस्वीर प्रकाशित करने के लिए गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर हलफनामा दायर कर अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।

See also  राहुल गांधी के कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट पर 28 अगस्त को सुनवाई

हलफनामे में कहा गया है कि राहुल गांधी ने नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर उसके माता-पिता के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की थी। यह किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ेंः बकोरिया मुठभेड़ः सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट की मुहर, केस बंद

मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दो मामले लंबित

मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड में दो मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि उनको इस मामले में अंतरिम राहत मिली है।

रांची की अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर उन्हें राहत मिली है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment