Civil Court News

बकोरिया मुठभेड़ः सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट की मुहर, केस बंद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित बकोरिया मुठभेड़ मामले में पीड़ित परिवार की ओर से क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट सह शिकायतवाद फाइल की गई। जिस पर अदालत सुनवाई करेगी।

बकोरिया मुठभेड़ मामले में जवाहर यादव ने प्रोटेस्ट फाइल की है। सुनवाई के दौरान मामले में अन्य पक्षकारों का बयान रिकॉर्ड पर लाया जाएगा।

शिकायतवाद की फाइल पर नंबर दर्ज करने के लिए उसे फाइलिंग सेक्शन में भेज दिया गया है। इससे पूर्व सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण उरांव की अदालत ने सीबीआई की ओर से मुठभेड़ मामले में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ेंः नियमितीकरणः नियमावली कर्मियों के लाभ के लिए बनी है, तकनीकी मुद्दे उठाकर सरकार नहीं दे रही लाभ

See also  हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को 25 साल कारावास में बदला, बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला

अदालत ने सीबीआई की दर्ज केस को बंद कर दिया गया। अब कोर्ट में सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दर्ज प्रोटेस्ट पर सुनवाई होगी।

बता दें कि अदालत ने पिछले दिनों पीड़ित परिवारों को नोटिस जारी कर मामले में पक्ष रखने का निर्देश दिया था। निर्देश पर मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव समेत छह के पीड़ित परिवार पहुंचे और पक्ष रखा।

इसे भी पढ़ेंः मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हाई कोर्ट से राहत, आपराधिक मामला निरस्त

सभी ने क्लोजर रिपोर्ट को मानने से इनकार किया। कहा क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट याचिका दाखिल करेंगे। अदालत के आदेश पर जवाहर यादव ने प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की।

See also  टेंडर कमीशन घोटाला: मंत्री आलमगीर आलम की 11 दिनों की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी सोमवार को, ईडी ले सकती और तीन दिनों की रिमांड पर

घटना के तीन साल बाद सीबीआई ने शुरू की थी जांच

बकोरिया मुठभेड़ के बाद सीआईडी ने नौ जून 2015 को जांच शुरू की थी। जांच के खिलाफ मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ेंः चेक बाउंसः बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपये का हर्जाना

झारखंड हाईकोर्ट ने साल 2018 में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद सीबीआई दिल्ली की स्पेशल सेल ने प्राथमिकी टेकओवर किया था। सीबीआई ने फोरेंसिक रिपोर्ट में भी मुठभेड़ को सही पाया गया था।

8 जून 2015 को हुई बकोरिया मुठभेड़

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में 8 जून 2015 को मुठभेड़ में डॉ. अनुराग समेत 12 लोग मारे गए थे। स्थानीय पुलिस का दावा था कि पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के द्वारा मुठभेड़ में लोगों की मौत हुई है।

See also  Ranchi: आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया हो जाएगा डिजिटलाइजेशन एवं पेपरलेस - न्यायायुक्त, दिवाकर पांडे

जबकि दारोगा हरीश पाठक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि जेजेएमपी ने उग्रवादियों को मौत का घाट उतारा। इसके बाद इसे पुलिस मुठभेड़ करार दिया गया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment