Civil Court News

रांची: सजायाफ्ता पुंदाग निवासी विजेंद्र शर्मा की सजा बरकरार, अपील खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने चेक बाउंस में सजायाफ्ता न्यू पुंदाग निवासी विजेंद्र शर्मा की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने उसकी ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। अदालत ने अपीलकर्ता के विरूद्ध दोषसिद्धि के निर्णय और सजा के आदेश की पुष्टि कर दी है। न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडे की अदालत ने 13 जून 2024 को चेक बाउंस के आरोप में दोषी पाकर विजेंद्र शर्मा को एक साल की सजा और 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

उसने लोअर चुटिया निवासी श्याम किशोर प्रसाद सिंह से दोस्ताना लोन अगस्त 2019 में 11.24 लाख कर्ज लिया था। इसमें से दो लाख लौटाया। शेष 9.24 लाख का उसने पोस्ट डेटेड चेक दिया था, वह बाउंस कर गया था। इस पर श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने अगस्त 2019 में कोर्ट केस किया था। सजायाफ्ता को मिली सजा की चुनौती न्यायायुक्त की अदालत में देते हुए क्रिमिनल अपील दाखिल की थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दी।

See also  Ranchi/ H. Court: पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी अवैध- झारखंड हाईकोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment