high court news

देवघर के पीडीजे गौतम कुमार चौधरी बने झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बनाए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल के पद पर उनकी नियुक्ति वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के तबादला और पदस्थापन तक रहेगी। गौतम कुमार चौधरी को देवघर के वरीयतम जज को कार्यभार सौंपने को कहा गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर दिया है

डेथ ऑटिड पर सरकार से मांगा जवाब
झारखंड हाईकोर्ट में इसको लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से कहा गया कि कोरोना संक्रमण के दौरान हुई मौत की ऑडिट रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का सरकार ने आश्वासन दिया था।

See also  Ranchi/H Court: राज्य में बाघों के संरक्षण मामले में हाईकोर्ट ने सरका से मांगा जवाब, सुनवाई 23 सितंबर को

इसे भी पढ़ेंः एसआई रूपा तिर्की मौतः हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

लेकिन अभी तक कोई ऐसी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है। इस पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

इसको लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के चलते कई लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना की बजाय अन्य कारणों से मौत होना लिखा जा रहा है।

See also  Court News: रांची कोर्ट ने ठुकराई टीपीसी उग्रवादी मुनेश्वर गंझू की जमानत अर्जी, जेल में ही रहेगा 'विक्रम जी'

इसके चलते मृतक के परिजनों को कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर मिलने वाले मुआवजे से वंचित होना पड़ रहा है। कई जगहों पर अभी भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण की बात भी मृत्यु प्रमाण में आती है, तो उन्हें लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment