high court news

एसआई रूपा तिर्की मौतः हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rupa Tirkey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: SI Roopa Tirkey death साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई होनी तय है।

रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने सीबीआई जांच के लिए याचिका दाखिल की है। पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। संभावना जताई जा रही है कि आज इस मामले में सुनवाई पूरी हो जाएगी और अदालत आदेश भी दे सकती है।

रूपा तिर्की की अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता आत्महत्या का रंग दे रही है। उनकी बेटी रूपा तिर्की का जिन परिस्थितियों में शव मिला था उससे प्रतीत होता है कि वह आत्महत्या नहीं है।

See also  Ranchi: पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के आरोप में दोषी पति को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

पुलिस ने भी रूपा की मौत के बाद उन्हें समय पर सूचना नहीं दी।अदालत को बताया गया कि साहिबगंज में पंकज मिश्रा नामक एक राजनीतिक पहुंच वाले व्यक्ति पर संदेह है। रूपा की मौत की जांच करने वाली एसआईटी के हेड डीएसपी से पंकज मिश्रा की कई बार मोबाइल से बात हुई है।

इसे भी पढ़ेंः अदालतों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने कहा- सीसीटीवी कैमरे समय की मांग, कोर्ट रूम और कार्यालय में जल्द लगाएं

अदालत में पंकज मिश्रा का कॉल डिटेल पेश करते हुए कहा कि एसपी, डीसी और डीएसपी से उसकी लगातार बात हुई है। ऐसे में पुलिस जांच से उम्मीद नहीं है। रूपा तिर्की कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रही थी। इस कारण उनकी हत्या की साजिश रची गई और मार दिया गया।

See also  HC News: धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: जेपीएससी परीक्षा नियंत्रक विशाल कुमार समेत 17 की जमानत पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

इस मामले में पंकज मिश्रा और कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं। ऐसे में इस मामले में पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। मामले को सीबीआइ को सौंप देना चाहिए। इस दौरान वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार की ओर से हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर उनका पक्ष सुनने का भी आग्रह किया गया।

लेकिन सरकार की ओर से हस्तक्षेप याचिका का विरोध किया गया। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि रूपा तिर्की ने आत्महत्या की है और पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आयी है। रूपा के कॉल डिटेल और मैसेज से भी यह प्रमाणित हुआ है कि उसका एक एएसआइ से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

See also  नाबालिग को एसिड पिलाने के मामले में हजारीबाग एसपी व जांच अधिकारी को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

रूपा के मैसेज से भी आत्महत्या की बात सामने आई है। महाधिवक्ता ने कहा कि रूपा की मौत की जांच के लिए सरकार ने कमीशन ऑफ इंक्वायरी गठित की है। रिटायर चीफ जस्टिस बीके गुप्ता इसकी जांच कर रहे हैं। कोई भी इस मौत के मामले से जुड़ी जानकारी कमीशन को दे सकता है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment