Supreme Court News

मराठा आरक्षणः सभी पक्षों बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः मराठा आरक्षण के खिलाफ दाखिल याचिका पर दस दिन की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 9 दिसंबर को महाराष्ट्र में नौकरी और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव से मना कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मराठा को 12 फीसदी से लेकर 13 फीसदी तक आरक्षण देने की बात की थी। जस्टिस अशोक भूषण की अगुवाई वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने मामले में सुनवाई की और फिर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में कहा था कि वह इस बात का परीक्षण करेगी कि क्या 1992 में दिए गए इंदिरा साहनी जजमेंट को दोबारा देखने की जरूरत है या नहीं, क्या इंदिरा साहनी जजमेंट को लार्जर बेंच भेजे जाने की जरूरत है या नहीं। इस बात को सुप्रीम कोर्ट देखेगा।

See also  आरक्षण मामलाः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोटा का मतलब योग्यता को नकारना नहीं

इंदिरा साहनी जजमेंट में रिजर्वेशन के लिए 50 फीसदी की सीमा तय की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तमाम राज्यों से जवाब दाखिल करने को कहा है कि क्या विधायिका इस बात को लेकर सक्षम है कि वह आरक्षण देने के लिए किसी जाति विशेष को सामााजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा घोषित कर सके।

इसे भी पढ़ेंः धनबाद जेल वापस नहीं लाए जाने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जेल आईजी पर अवमानना चलाने की मांग की

सुप्रीम कोर्ट 102 संशोधन की व्याख्या के सवाल को भी देखेगा जिसमें विशेष कम्युनिटी को आरक्षण देने का प्रावधान है और उसका नाम राष्ट्रपति द्वारा बनाए गए लिस्ट में होता है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल ने कहा कि 102 वां संविधान संशोधन संवैधानिक है।

See also  प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

सॉलिसिटर जनरल ने भी अटॉर्नी की दलील के साथ जाने की बात कही। वहीं सुनवाई के दौरान सिद्धार्थ भटनागर ने कहा कि इंदिरा साहनी जजमेंट में 9 जजों में से 8 ने कहा था कि रिजर्वेशन की लिमिट 50 फीसदी होगी और ये बाध्यकारी है।

वहीं, एडवोकेट बीएच मारलापले ने कहा कि महाराष्ट्र से लोकसभा की 48 सीट हैं इनमें 9 रिजर्व कैटगरी की है और बाकी 39 में 2014 में 20 मराठा जीते थे और 2019 में 39 में 21 मराठा जीते। महाराष्ट्र कैबिनेट मे 42 में 21 मराठा हैं। मराठा को कभी ओबीसी नहीं माना गया।

उन्होंने कहा कि जहां तक अति विशेष परिस्थिति में रिजर्वेशन देने का सवाल है तो मराठा कम्युनिटी प्रभावशाली कम्युनिटी है और ऐसे में अति विशेष परिस्थितियों वाला तर्क इनके लिए लागू नहीं होता है। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment