high court news

धनबाद जेल वापस नहीं लाए जाने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जेल आईजी पर अवमानना चलाने की मांग की

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ex MLA Sanjeev Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः जेल आईजी बीरेंद्र भूषण और धनबाद के जेल अधीक्षक अजय कुमार के खिलाफ अवमानना चलाने की मांग को लेकर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

संजीव सिंह ने अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका के माध्यम से अदालत को बताया है कि निचली अदालत ने संजीव सिंह को दुमका जेल से धनबाद जेल लाने का आदेश दिया था।

लेकिन अभी तक कोर्ट के आदेश पर संजीव सिंह को धनबाद जेल वापस नहीं लाया गया है। आदेश का अनुपालन नहीं होने के बाद संजीव सिंह ने निचली अदालत में जेल आइजी और जेल अधीक्षक पर खिलाफ आवेदन दिया था।

See also  एक्टिंग चीफ जस्टिस एसएन प्रसाद ने कहा- राज्य के अधिवक्ताओं को लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने कहा- स्टेनो एएसआई को पुलिस मैनुअल के तहत मिले वरीयता, डीजीपी का आदेश निरस्त

लेकिन निचली अदालत ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। इसलिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि हाई कोर्ट निचली अदालत को निर्देश जारी करे कि संजीव सिंह के आवेदन पर जल्द से जल्द उचित निर्णय पारित करे।

किसी पर अवमानना का मामला तभी चल सकता है, जब निचली अदालत अवमानना की कार्यवाही चलाने के हाईकोर्ट को प्रस्ताव भेजे। गौरतबल है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल भेज दिया गया।

जिसके खिलाफ उनकी ओर से धनबाद की निचली अदालत में आवेदन दिया गया। इस पर निचली अदालत ने तत्काल उन्हें धनबाद जेल वापस लाने का आदेश दिया। लेकिन अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है।

See also  Jharkhand: चार वर्षों तक निकाय चुनाव नहीं कराया जाना क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं ः हाई कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment