high court news

हाईकोर्ट ने कहा- स्टेनो एएसआई को पुलिस मैनुअल के तहत मिले वरीयता, डीजीपी का आदेश निरस्त

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने स्टेनो एएसआई के वरीयता जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए डीजीपी के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसके तहत सभी को वर्ष 2011 से वरीय माना गया था।

अदालत ने इस मामले में प्रार्थियों को डीजीपी के यहां दो सप्ताह में आवेदन देने का निर्देश दिया है। वही, डीजीपी को हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में इनके आवेदन पर चार सप्ताह में उचित आदेश पारित करने का आदेश दिया है।

इस मामले में पूर्व में सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को अदालत ने डीजीपी के आदेश को खारिज कर दिया। इसको लेकर शंभू प्रसाद व अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

See also  कोरोना संकटः अधिवक्ता लिपिक संघ के 194 सदस्यों को मिलेंगे तीन-तीन हजार

इसे भी पढ़ेंः UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, वादी को कहा- हाईकोर्ट जाएं

अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने बताया कि तत्कालीन डीजीपी ने स्टेनो एएसआई की वर्ष 2011 से वरीयता मानने का आदेश दिया था। ऐसा करने से सभी स्टेनो एएसआई वरीयता समान हो गई थी और उनकी प्रोन्नति में भी परेशानी हो रही थी।

क्योंकि स्टेनो एएसआई पद पर कई लोग वर्ष 1980-90 में नियुक्त हुए थे। पुलिस मैनुअल के नियमानुसार स्टेनो एएसआई की सेवा के पांच साल बाद ही उन्हें जनरल कैडर में लाना था। लेकिन वर्ष 2011 से सभी को जनरल कैडर में मानते हुए वरीयता सूची तैयार की गई।

See also  Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की की जमानत पर 12 जुलाई को होगी सुनवाई

डीजीपी के उक्त आदेश को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस मामले में पहले ही सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई थी। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए डीजीपी के उक्त आदेश को खारिज कर दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment