Supreme Court News

UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, वादी को कहा- हाईकोर्ट जाएं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः UP Panchayat Chunav 2021 सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के मामले में किसी भी प्रकार का दखल देने से इन्कार करने के साथ याचिका दाखिल करने वाले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील दायर करने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया और प्रार्थी को हाई कोर्ट जाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर दाखिल सीतापुर जिले के दिलीप कुमार की याचिका पर आज सुनवाई थी।

याचिका में हाईकोर्ट ने आरक्षण को लेकर दिए गए आदेश को बदलने की मांग की गई थी। याचिका में दिलीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि 1995 को ही आधार वर्ष मानकर इस चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण किया जाए।

See also  ‘आप हर हफ्ते कोई न कोई PIL लेकर चले आते हैं, दोबारा ऐसा किया तो…’, आखिर वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़

उन्होंने कहा है कि सरकार ने फरवरी में ऐसा ही करने का शासनादेश जारी किया था। इसको लेकर आरक्षण हो भी गया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और 2015 को आधार वर्ष मानकर सरकार को नए सिरे से आरक्षण के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे पहले ही बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट अर्जी भी दाखिल की थी। इसमें कहा गया कि कोर्ट इस याचिका पर कोई भी निर्णय करने से पहले एक बार उनका पक्ष भी जरूर जाए।

इसे भी पढ़ेंः ऑनर किलिंगः कोडरमा कोर्ट ने इस मामले में मां-बाप सहित चार को सुनाई फांसी की सजा

See also  SC News: मृत्यु से पहले दिया बयान हो सकता है दोषसिद्धि का आधार; लेकिन किसी के सिखाने पर न दिया गया हो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कुछ दिन पहले ही पुरानी आरक्षण सूची पर रोक लगाते हुए 2015 के आधार पर चुनाव कराने को लेकर फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि वर्ष 2015 को आधार मानते हुए सीटों पर आरक्षण लागू किया जाए।

इसके पहले राज्य सरकार ने कहा कि वह वर्ष 2015 को आधार मानकर आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं को लेकर सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी थीं।

पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान

राज्‍य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 4 चरणों में होने हैं। पंचायत चुनाव में पहले चरण के ल‍िए वोट‍िंग 15 अप्रैल को, दूसरे चरण की 19 अप्रैल को, तीसरे चरण की वोट‍िंग 26 अप्रैल को और चौथे चरण की वोट‍िंग 29 अप्रैल को होगी। वहीं 2 मई को पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे। प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment