Supreme Court News

जस्टिस एनवी रमना होंगे सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश, CJI बोबड़े ने केंद्र को भेजी सिफारिश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Next CJI Justice NV Ramna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः जस्टिस एनवी रमना भारत के देश के अगले प्रधान न्यायाधीश हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस एनवी रमना का नाम केंद्र को सुझाया है। जस्टिस बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त हो जायेगा। इसलिए यदि सरकार बोबडे की सिफारिश मान लेती है तो 24 अप्रैल को जस्टिस एनवी रमना नये न्यायाधीश के रूप में शपथ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबडे के रिटायर होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सरकार ने नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में CJI से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगी गई थी।

See also  प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

इसे भी पढ़ेंः सब इंस्पेक्टर नियुक्ति में मॉडल पेपर को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज

इस सिफारिश पर आज एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर एनवी रमना के नाम की सिफारिश की है। अगले CJI की नियुक्ति के लिए परंपरा के मुताबिक अपने रिटायरमेंट से करीब महीने भर पहले देश के सेवारत मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति को एक पत्र भेजकर करते हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने हाई कोर्ट में जस्टिस रमना के दखल की शिकायत की थी। लेकिन अगले चीफ जस्टिस के लिए उनके नाम की सिफारिश से ये साफ हो है कि चीफ जस्टिस बोबडे ने शिकायत खारिज कर दी है।

See also  टेरर फंडिंगः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उगाही की रकम का भुगतान करना टेरर फंडिंग नहीं, कोयला व्यवसायी सुदेश केडिया को से दी जमानत

मिली जानकारी के अनुसार न्यायाधीश एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था। वह पहली बार 10 फरवरी 1983 को वकील बने। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में एनवी रमना को 27 जून 2000 को नियुक्त किया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment