high court news

पहाड़ी मंदिर समिति भंग करने पर हिंदू न्यास बोर्ड को झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति को भंग किए जाने पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार और झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।

हिंदू न्यास बोर्ड की ओर से पहाड़ी मंदिर समिति भंग किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने अदालत को बताया कि बोर्ड ने धारा 29 का उपयोग करते हुए प्रबंध समिति भंग कर नए नयी समिति का गठन किया है।

See also  एसआई रूपा तिर्की मौत मामले में हाईकोर्ट से कहा- पुलिस पर भरोसा नहीं, मामले की जांच सीबीआई को दें

पहाड़ी मंदिर समिति को भंग करने को दी गई है चुनौती

Read Also: सहायक आचार्य की नियुक्ति का रास्ता साफ, झारखंड हाई कोर्ट ने प्रक्रिया पर रोक हटाई

समिति भंग करने के पूर्व नोटिस जारी नहीं किया गया है और न ही कारण बताया गया है। यह आदेश गैर संवैधानिक है। बिना नोटिस दिए कमेटी भंग नहीं की जा सकती। राजनीतिक उद्देश्य से इसे भंग किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया है कि कमेटी भंग कर एक ही राजनीतिक दल के लोगों को ही पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। झारखंड के कई मंदिरों में जो मंदिर के सेवक हैं उसे हटाकर परिवार वाले लोगों को बढ़ावा दिया गया है ।

See also  दल-बदल मामलाः बाबूलाल मरांडी की याचिका पर विधानसभा ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

Read Also: नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में रकीबुल को मरते दम तक जेल, पूर्ज जज को 15 और मां को 10 साल की सजा

पहाड़ी मंदिर प्रबंध समिति जिसे वर्तमान में भंग कर दिया गया है उसमें रांची जिला के पदाधिकारी ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर रहते थे । ऐसा समिति के बायोलॉज में ही लिखा हुआ है। सनातन धर्म में आस्था रखने 50 श्रद्धालु समिति में सेवक के रूप में थे जिसे भंग कर नई समिति बनाई गई है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment