Supreme Court News

आईएएस छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली जमानत, रहना पड़ेगा अभी जेल में

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 08 at 7.20.19 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जमीन घोटाला मामले में आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी व जस्टिस एससी शर्मा की खंडपीठ ने मंगलवार को जमानत देने से इनकार करते हुए छवि रंजन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश सही है। अदालत जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। उक्त याचिका खारिज की जाती है। छवि रंजन ने डिफाल्ट बेल के लिए याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि ईडी ने उनकी गिरफ्तारी के बाद निर्धारित समय पर आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है। इस आधार पर उन्हें जमानत मिलना चाहिए।

See also  CC News: टोल प्लाजा फायरिंग मामले में आरोपी गौतम तिवारी को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया। सुनवाई के दौरान ईडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में माफिया की ओर से भूमि कब्जा करने का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। छवि रंजन ने निर्धारित समय के भीतर आरोपपत्र दायर नहीं करने के आधार पर जमानत का अनुरोध करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से जांच को पूरा करने में कोई विसंगति नहीं है। एक आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है। इस आधार पर जमानत का कोई मतलब नहीं है। छवि रंजन को चेशायर होम रोड में जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद छवि रंजन ने डिफाल्ट बेल के लिए ईडी कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दोनों से जगह से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी

See also  Jairam Mahto की अग्रिम जमानत पर बहस पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment