Ranchi: मनी लांड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कोर्ट ने उनपर आरोप तय कर दिया। ईडी कोर्ट में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उन पर आरोप तय करते हुए अभियोजन को दावा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में एड की ओर से 30 नवंबर से साक्षी प्रस्तुत किया जाएगा।
हेमंत सोरेन पर आरोप तय
इससे पहले हेमंत सोरेन ईडी की विशेष अदालत में ऑनलाइन उपस्थित हुए। ईडी कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप पढ़कर सुनाया। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वह इस मामले में निर्दोष है, आगे वह ट्रायल फेस करेंगे। इसके बाद अदालत में उन पर आरोप तय कर दिए।
ईडी कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही सुबह पहले केस के रूप में सुनवाई निर्धारित थी। लेकिन हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में इससे संबंधित मामले में सुनवाई का हवाला देते हुए समय देने की मांग की गई। जिसके बाद ईडी कोर्ट ने शाम 4.15 बजे आरोप गठन पर सुनवाई निर्धारित की थी।
हाई कोर्ट में होनी है 2.15 बजे सुनवाई
हेमंत सोरेने की ओर से ईडी कोर्ट 21 सितंबर के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर हाई कोर्ट ने 2.15 बजे सुनवाई निर्धारित की है। इस मामले में ईडी की ओर से एसएसजीआई एसवी राजू रखेंगे। उनके आग्रह पर अदालत ने उक्त सुनवाई दोपहर 2.15 बजे निर्धारित की है।
बता दें कि यह मामला बड़गाईं अंचल की 8.89 एकड़ जमीन से जुड़ा है। ईडी ने जमीन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन सहित 17 अन्य को आरोपी बनाया गया है।

