high court news

HC News: बड़गाईं जमीन फर्जीवाड़ाः हेमंत सोरेन की दाखिल याचिका पर सुनवाई बुधवार को दोपहर 2.15 बजे

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप गठन टालने की मांग खारिज करने के ईडी कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार 30 सितंबर को दोपहर 2.15 बजे की समय तय किया गया है। इससे स्पष्ट हो गया कि पीएमएलए कोर्ट ने 30 सिंतबर को दिन के 11 बजे होनेवाली आरोप गठन पर सुनवाई नहीं हो सकेगी। कहने का मतलब हुआ कि हेमंत सोरेन को इसके लिए और समय मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट से पीएमएलए एक्ट की धारा 44(1)(डी) के प्रावधानों के तहत मामले में ट्रायल कराने का अनुरोध किया है।

See also  Corona Good News: झालसा ने हर जिले में बनाया वार रूम, फ्री में मिलेंगी दवाएं और चिकित्सकीय सलाह

ईडी कोर्ट ने 21 सितंबर को हेमंत सोरेन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने जांच जारी रहने तक आरोप गठन की प्रक्रिया टालने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका में पीएमएलए की धारा 44(1)(डी) का हवाला देते हुए ट्रायल की प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप संचालित करने का आग्रह किया गया है।

मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय किया जाना है। इससे पहले 21 सितंबर को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी की विशेष अदालत में उपस्थित हुए थे। आरोप गठन पर सुनवाई के दौरान उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों को देखने के लिए समय मांगा था। अदालत ने कहा था कि फिलहाल आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई हो रही है और संबंधित दस्तावेज इस प्रक्रिया से जुड़े नहीं हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के आग्रह पर अदालत ने उन्हें छह दिन का समय दिया था।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा रुख: SBI के पूर्व अधिकारी मुरारी प्रसाद बर्णवाल को राहत से इनकार, 10 लाख जमा करने की शर्त हटाने की याचिका खारिज

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment