Civil Court News

गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में विकास तिवारी समेत पांच को आजीवन कारावास

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hazaribagh court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


हजारीबाग। हजारीबाग एडीजे प्रथम की कोर्ट ने गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में दोषी करार विकास तिवारी समेत पांच अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने 11 सितंबर को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। इस दौरान अदालत ने सजा सुनाने के लिए 22 सितंबर की तिथि तय की थी। कोर्ट ने हत्या का दोषी पाते हुए विकास तिवारी, दिलीप साहू, विशाल कुमार सिंह, राहुल देव पांडे और संतोष देव पांडे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इनमें विकास तिवारी फिलहाल पलामू जेल में बंद है। जबकि संतोष और राहुल देव पांडे हजारीबाग जेल में बंद हैं। दिलीप साहू और विशाल कुमार सिंह पहले जमानत पर थे लेकिन 11 सितंबर को इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए हजारीबाग जेल भेज दिया गया था। कोर्ट की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई। हालांकि इसके बाद भी कोर्ट में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। गौरतलब है कि सुशील श्रीवास्तव की हत्या जून 2015 में हजारीबाग कोर्ट में पेशी के दौरान कर दी गई थी। इस दौरान अपराधियों ने एके-47 से गोलियां चलाई थी, जिससे जिला न्यायालय थर्रा उठा था। इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने विकास तिवारी को अगस्त 2015 में दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

See also  HC News: थानों में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर HC की सख्त टिप्पणी, प्रतीत होता कि पुलिस नहीं चाहती है कि लगे कैमरे

इसे भी पढ़ेंः CM Defamation Case मानहानि मामले में सांसद निशिकांत दुबे को 26 को अदालत में हाजिर होने का आदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment