Civil Court News

कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पांच दिन रिमांड पर लेकर ईडी करेगी पूछताछ

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Aug, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
vishnu-agrawal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए रिमांड आवेदन पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शाम साढे़ तीन बजे अदातल अपना फैसला सुनाते हुए ईडी को पांच दिनों की रिमांड अनुमति दी है।

ईडी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पूछताछ की जानी है। इसलिए उन्हें रिमांड पर पूछताछ के लिए ईडी को अनुमति प्रदान की जाए।

Read Also: कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED लेगी रिमांड पर, फेसटाइम से छवि रंजन से होती थी जमीन की डील

See also  भूमि घोटालाः नौकरशाह व नेताओं के निवेशक विष्णु अग्रवाल गिरफ्तार, ईडी कोर्ट में होगी पेशी
vishnu-agrawal-in-court
vishnu-agrawal-in-court

हालांकि कारोबारी विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने रिमांड पर दिए जाने का विरोध किया। इसके बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति प्रदान की है।

विष्णु अग्रवाल को ईडी ने किया है गिरफ्तार

विष्णु अग्रवाल को मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

Read Also: जेई से घर से मिले 2 करोड़, कोर्ट ने ED से पूछा- आयकर को जानकारी दी या नहीं

ईडी ने जमीन फर्जीवाड़े में सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया था। ईडी रिमांड पर लेकर जमीन फर्जीवाड़े मामले में पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी ने आवेदन दिया है।

See also  नियमितीकरणः नियमावली कर्मियों के लाभ के लिए बनी है, तकनीकी मुद्दे उठाकर सरकार नहीं दे रही लाभ

इस मामले में इससे पूर्व जमीन का फर्जी मालिक गंगाधर राय के पोते राजेश राय और अटॉर्नी होल्डर भरत प्रसाद की गिरफ्तार हो चुकी है। दोनों आरोपियों से ईडी ने पूछताछ कर चुकी है।

Read Also: 100 करोड़ रुपये का मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी सहित तीन पर आरोप तय

ईडी ने बड़गाई अंचल कार्यालय और कोलकाता स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वे करने के बाद जमीन(खाता-37, प्लॉट 28, रकबा एक एकड़, ,वर्ष 1933) संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया था।

इसकी जांच गुजरात स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। जहां जांच में जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करने, पहले की लिखावट को मिटा कर उसकी जगह दूसरे तथ्यों को जोड़ने की पुष्टी की गई।

See also  Ranchi: सीबीआई ने जेपीएससी द्वितीय नियुक्ति घोटाले में दिलीप प्रसाद समेत 70 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट , नौकरी पर आफत, सुनवाई 28 को

बता दें कि जमीन की खरीद-बिक्री मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। जबकि जालसाजी के मामले में यह 13वीं गिरफ्तारी है। जमीन फर्जीवाड़े में ही रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन भी जेल में है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment