Civil Court News

रांचीः नहीं पहुंचा कोई गवाह, कोर्ट ने आरोपी मां-बेटी को किया बरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी शंभू महतो की अदालत ने पैसे की मांग पर घर में मारपीट एवं गाली गलौज करने के मामले के आरोपी मां संगीता शर्मा एवं बेटी अंशुमन शर्मा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। पांच साल पुराने मामले में अभियोजन पक्ष को अदालत में सबूत पेश करने का काफी मौका दिया गया। लेकिन एक भी गवाह न सूचक चंद्रावती देवी और न ही जांच अधिकारी कोर्ट पहुंचे।

गवाहों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी भी किया गया था। एसएसपी को भी लिखा गया था। बावजूद कोई गवाह नहीं पहुंचा। दोनों आरोपी चुटिया थाना अंतर्गत कृष्णापुरी रोड नंबर एक निवासी है। बकाया पैसे की मांग पर दोनों ने मिलकर मारपीट की थी। इस घटना को लेकर चुटिया थाना में 17 जुलाई 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन की ओर से आरोपियों पर लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए किसी भी साक्षियों को साक्ष्य के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने पर्याप्त मौका दिया। बावजूद अभियोजन पूर्णतः विफल रहा।

See also  रांचीः राहुल गांधी से जुड़ी याचिका में शिकायतकर्ता ने किया जवाब दाखिल, सुनवाई 7 सितंबर को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment