मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की हत्या, डालसा ने दी आर्थिक मदद

dlsa Ranchi
---Advertisement---

रांची। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्र ने डायन-बिसाही के नाम पर हुई हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नवनीत कुमार को मृतक के परिजनों को हर संभव विधिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने डालसा सचिव को पीड़िता की सहायता के लिए एक टीम गठित कर बेड़ो प्रखंड पतराटोली गांव में भेजने का निर्देश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार एक टीम लेकर पीड़िता के गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान किया। दरअसल, बेड़ो थाना क्षेत्र के रोगाडीह पतराटोली गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिन्हें मारा गया उनमें बिरसी उराईन और उसका पति मंगरा उरांव शामिल है।

घटना के बाद मृतक के पुत्र सोमरा उरांव उर्फ गुड्डू ने बेड़ो थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। डालसा टीम ने मृतक के घरवालों से मिलकर निशुल्क विधिक सहायता और मुफ्त में अधिवक्ता प्रदान करने की बात कही। इस दौरान डालसा के टीम में पैनल अधिवक्ता गणेश प्रसाद, पीएलवी सधनी कुमारी, सतीश कुमार, उमेश कुमार और मानव कुमार सिंह मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में सीआई से सीओ में होने वाली प्रोन्नति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

High court news

HC News: रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी, FSL रिपोर्ट भी नहीं हुई थी पेश

civil court

CID News: 14वें जेपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामला: मो. उस्मान को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

civil court

Court News: टीपीसी और टीपीएससी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी बिरम राम की दो मामलों में जमानत खारिज

Court News: चैन स्नैचिंग और संगठित अपराध में अपराधी दीपक महतो को 10 साल की कठोर कैद, 5.15 लाख का जुर्माना; दूसरा आरोपी बरी

CID/Court News: 14वीं JPSC परीक्षा धांधली: CID ने दाखिल की दूसरी पूरक चार्जशीट, बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपी शिकंजे में

Leave a Comment