high court news

Contempt against Advocate General: महाधिवक्ता राजीव रंजन के मामले में 25 नवंबर को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Contempt against Advocate General झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार पर आपराधिक अवमानना के मामले पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अदालत में वकालतनामा नहीं दाखिल किया जा सका और इससे संबंधित रिकॉर्ड अदालत में नहीं पहुंचा था। इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की है।

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता की टिप्पणी को अमर्यादित मानते हुए एक सितंबर को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इनके खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज किया था।

See also  गुमला में टांगी से काटकर 5 की हत्या पर हाईकोर्ट ने कहा- घटना पूरे सिस्टम पर उठा रही सवाल, मुख्य सचिव व DGP से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः Gangrape: हाईकोर्ट का फैसला, बालिग लड़की की सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं, लेकिन यह अनैतिक

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि 13 अगस्त को महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने जो बयान दिया, वह न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल करने वाला था। उनका कथन किसी एक जज के खिलाफ नहीं, बल्कि अदालत के खिलाफ था।

अदालत को न्याय का मंदिर माना जाता है, लेकिन महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने जिस तरीके से न्याय के मंदिर की भावना को चोट पहुंचाई, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसके बाद अदालत ने आपराधिक अवमानना चलाने के लिए इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया।

See also  कोलकाता के हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ये सरकार की नाकामी, अस्पताल बंद कर देंगे

इसके खिलाफ महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने अपील दाखिल करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि एकल पीठ को स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना नोटिस जारी करने अधिकार नहीं है और इसमें निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment