Civil Court News

चेक बाउंस मामलाः चेहरा छुपाकर कोर्ट पहुंची गदर-2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल, ढाई करोड़ के मामले में समझौता की पेशकश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Amisha Patel in Ranchi Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: चेक बाउंस के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची की एक अदालत ने आरोप तय कर दिया है। मामले में अब अगली तिथि 31 जुलाई से शिकायतकर्ता की ओर से गवाह प्रस्तुत किया जाएगा। अमीषा पटेल सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई।

इस दौरान अदालत ने उससे उसके आरोपों के बारे में पूछा। इस पर अमीषा ने कहा कि उनपर जो आरोप लगाया गया है, वह निराधार है। मामले में निर्दोष हूं। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ चेक बाउंस की धारा में आरोप तय किया। इससे पूर्व वह अपने वकील के साथ अदालत पहुंची।

कोर्ट में हाजिर हुईं अमीषा पटेल

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था। जिसका पालन करते हुए वह उपस्थित हुई। शिकायतकर्ता के वकील से मिली जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल ने कोर्ट में मध्यस्थता केंद्र में जाने के लिए आवेदन दिया है। पहले अमीषा पटेल ने अपना प्रतिनिधि के द्वारा मध्यस्थता के लिए इच्छा जाहिर की थी।

See also  रांचीः हत्या मामले में दोषी मुन्ना बंगाली और सहजादा को कोर्ट ने सुनवाई आजीवन कारावास, जिंदगी कटेगी जेल में

अदालत ने इसके लिए इन्कार किया। शिकायतकर्ता अजय सिंह के अधिवक्ता की ओर से भी इसके लिए माना किया गया। लंच के बाद कोर्ट में फिर से अमीषा पटेल की ओर से स्वयं मध्यस्थता केंद्र में समझौते के लिए उपस्थित होकर करने की कही।

मध्यस्थता केंद्र रिकॉर्ड जाने के बाद मामले में मध्यस्थ सुलह की तिथि तय करेंगे। जिसमें दोनों पक्ष को वकील के साथ मध्यस्थता केंद्र आना होगा। बता दें कि चेक बाउंस के मामले में वारंट जारी होने के बाद अमीषा पटेल ने 17 जून को कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की थी।

See also  जमीन घोटालाः IAS छवि रंजन, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल की जमानत पर नौ को सुनवाई

अदालत ने पूर्व से निर्धारित तारीख 21 जून को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने को कहा गया था। लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई थी। उस दौरान उनकी ओर से एक आवेदन देकर कहा गया था कि किसी आवश्यक कार्य से वह मनाली आयी हैं। इसलिए उनको व्यक्तिगत उपस्थिति से से छूट प्रदान की जाए।

अजय सिंह ने किया था नवंबर 2018 में केस :

अमीषा पटेल के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने इसको लेकर शिकायतवाद 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये लेने का आरोप है।

See also  Rape case: पुलिस जवान ने अपनी दोस्त का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनवाई 20 साल की कठोर कारावास

एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने पैसे की मांग की। टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment