Civil Court News

मऊ दंगा गैंगरेप में मुख्तार अंसारी सहित 15 आरोपियों को CBI कोर्ट ने किया बरी, 18 साल बाद आया फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Don mukhar Ansari
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश के मऊ में 18 साल पहले हुए दंगों के दौरान गैंगरेप की घटना में शामिल मुख्तार अंसारी सहित सभी आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया गया है। मऊ दंगा के दौरान गैंगरेप की घटना सामने आई थी, इसमें 15 लोग नामजद थे। लखनऊ सीबीआई कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2005 को भारत मिलाप कार्यक्रम के दौरान मऊ में दंगा भड़क गया था। आरोप लगा था कि तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के इशारे पर गैंगरेप का केस मऊ कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इस मामले में 4 अक्टूबर 2010 को सीबीआई ने 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

See also  गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी को झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जाने क्या है मामला

कोर्ट में बहस के दौरान वकील ने कहा कि गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता का इलाज घटना के एक हफ्ते बाद कराया गया, वहीं अन्य महिलाओं का मेडिकल घटना के डेढ़ माह बाद कराया गया। इसी के साथ घटना में चाचा भतीजे व 65 से 70 साल के बुजुर्गों को भी आरोपी बनाया गया।

साल 2005 में हुआ था मऊ दंगा

मऊ दंगा मामले की सुनवाई लखनऊ सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद मऊ दंगे के दौरान गैंगरेप के सभी 15 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

बता दें कि साल 2005 में मऊ जिले में काफी भीषण दंगा हुआ था। इस दंगे में लगभग एक महीने तक मऊ जलता रहा था। दंगे की आग इतनी भीषण थी कि इतिहास में पहली बार रेलवे ने मऊ से अपना संचालन बंद कर दिया था।

See also  Sentence: हत्या मामले में दोषी तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment