high court news

गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी को झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जाने क्या है मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Zeshan_Qadri
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court News: चर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर लेखक जीशान कादरी (Zeshan_Qadri) को झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने जीशान कादरी की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी को खारिज करना अभी जल्दी होगी।

इस मामले की जांच सही होनी चाहिए। इसलिए प्रार्थी की याचिका खारिज की जाती है। जीशान कादरी ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज धोखाधड़ी को लेकर दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

जीशान कादरी पर होटल का बिल नहीं चुकाने का आरोप

जीशान कादरी रांची के होटल एबीएन ग्रैंड में कई दिनों तक ठहरे थे। होटल का करीब 30 लाख रुपये का बिल हुआ था। जीशान की ओर से आठ लाख का भुगतान किया गया। बाकी बाद में भुगतान की बात कही गई। लेकिन बिना बिल का भुगतान नहीं किया गया।

See also  Court News: कोर्ट के आदेश को ठेंगे पर रखती है पुलिस, इंतजार करते-करते आरोपी हो जाते हैं बरी

इसके बाद बाद एवीएन ग्रैंड होटल के मालिक विशाल शर्मा ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में वर्ष 2022 में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। जीशान कादरी ने प्राथमिकी निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।

विधायक इरफान अंसारी को राहत बरकरार

विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ निचली अदालत में दर्ज मामले को निरस्त करने के लिए दायर याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई होगी। मामले में शिकायतकर्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

See also  तांडव विवादः अमेजन प्राइम वीडियो की अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हाई कोर्ट ने इरफान अंसारी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई नहीं करने के अंतरिम आदेश को भी बरकरार रखा। विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ वर्ष 2022 में सुशीला देवी ने निचली अदालत में शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता अपने सहयोगियों के साथ धरना दे रही थीं।

विधायक इरफान अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और सुशीला देवी तथा अन्य के साथ गाली-गलौच की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रार्थी ने जामताड़ा की अदालत में शिकायतवाद दायर की। अदालत ने इस पर संज्ञान लिया है।

इरफान अंसारी ने अदालत को संज्ञान को रद करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पूर्व में इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था। बुधवार को शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय देने का आग्रह किया।

See also  हाईकोर्ट ने सैनिक मार्केट में दुकानें खाली कराने के जिला प्रशासन के आदेश पर लगाई रोक
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment