मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ चलेगा केस

Congress leader Rahul Gandhi
---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने भाजपा नेता अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में दाखिल राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है।

अब उनके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में केस चलेगा। राहुल गांधी ने रांची सिविल कोर्ट से जारी समन और अदालत में चल रही कार्यवाही रद करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

16 फरवरी को अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमित शाह पर टिप्पणी करने के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल की है।

राहुल गांधी के खिलाफ समन

इस पर संज्ञान लेते हुए रांची की अदालत ने राहुल गांधी पर समन जारी किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

शिकायतवाद में कहा गया है कि वर्ष 2018 में दिल्ली में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपित भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इससे उनकी पार्टी और अमित शाह की छवि खराब हुई है।

राहुल गांधी की ओर से कहा गया था कि उन्होंने इस तरह का बयान नहीं दिया है। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इस कारण उनके खिलाफ लिया गया संज्ञान और चल रही कार्यवाही रद की जाए।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment