Civil Court News

रांचीः भू-माफिया कमलेश सिंह से ईडी की पूछताछ पूरी, पेशी के बाद भेजा गया जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Kamlesh Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची जमीन घोटाले में जेल में बंद भू-माफिया कमलेश कुमार सिंह से ईडी ने लगातार पुलिस रिमांड पर लेकर 14 दिनों तक पूछताछ की। पूछताछ की अवधि पूरी होने के बाद उसे मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 21 अगस्त तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

ईडी ने तीन बार में कुल 14 दिनों तक पूछताछ पूरी की है। हालांकि घपला इतना बड़ा है कि और पूछताछ की जरूरत है। ईडी को इसकी जब भी जरूर पड़ेगी उससे कोर्ट की अनुमति पर जेल में ही पूछताछ की जाएगी। ईडी ने कमलेश को 31 जुलाई को जेल से अपने साथ ले गई थी। ईडी ने 26 जुलाई को पूछताछ के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। ईडी ने कमलेश के साथ तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

See also  Defamation: मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment