Association

Advocate Murder: वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर किया अदालती काम

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
advocate protest
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Advocate Murder: छपरा में हुए अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। पटना सिटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार बार काउंसिल के आह्वान पर बिहार में अधिवक्ताओं ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया।

संयुक्त सचिव गोविन्द कानोडिया, सहायक सचिव अनुज प्रसाद, राजकिशोर पंडित ने कहा कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा व बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं कि जाती है तब तक विरोध जारी रहेगा। दानापुर कोर्ट में भी अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए प्रदर्शन किया।

See also  Honored with gold medal: सीबीआई के सीनियर पीपी बीके यादव स्वर्ण पदक से सम्मानित

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव ने कहा कि हमलोग डर के साए में काम करते हैं। उन्होंने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। मौके पर नंद किशोर शर्मा, नरेंद्र सिंह,प्रभु नारायण सिंह,अनिल कुमार,विद्या लक्ष्मी, युधिष्ठिर कुमार, नवाब लाल यादव मौजूद थे।

मसौढ़ी सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते हौसले बुलंद हो गए हैं। मसौढ़ी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अरविन्द कुमार, सचिव राकेश कुमार, अधिवक्ता अजीत सिंह, अखिलेश चन्द्र कुमारम ने सुरक्षा गारंटी कानून लागू हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment