मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रांचीः आजा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---


रांचीः अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (आजा) का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 3 अक्तूबर गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला एवं हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं मारपीट की घटनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अविलंव अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने राज्यपाल को बताया कि हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हत्या एवं मारपीट की कई घटनाएं सामने आयी हैं।

रांची में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की जिस तरह से निर्ममता से हत्या की गयी उससे लगता है कि आज अधिवक्ता कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की नितांत आवश्यक है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने, अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से मुक्त करने की भी दिशा में आवश्यक करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो, संघ के रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार, सचिव निरंजन राम, वरीय सदस्य अर्चना वर्मा एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: गिरफ्तारियों पर सरकार से जवाब तलब, जांच अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट में होंगे हाजिर

High court news

HC News: ईसीएल और 397 कामगारों से जुड़ा 52 साल पुराना विवाद: ईसीएल के 397 पूर्व कर्मियों के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, 156 के दस्तावेजों की जांच का आदेश

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment