Civil Court News

Ranchi/Judgment: पड़ोसी की नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में हिन्दपीढ़ी के युवक को 20 साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी मो. अली उर्फ नूर अली को दोषी पाकर 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त जेल काटनी होगी। अभियुक्त ने अपने पड़ोसी की बेटी के साथ जबरदस्ती करने का आरोप था। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने हिन्दपीढ़ी थाना में 8 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अभियुक्त ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहल-फुसलाकर भगा ले गया और धमकी और भय देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया। अभियुक्त ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने से मना किया था। अभियुक्त को उक्त आरोप में 11 जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

See also  Air pollution in Delhi: दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध के खिलाफ बिल्डर्स का संगठन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment