Civil Court News

Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल ने खरीदा था 2.85 करोड़ में बरियातू में प्लॉट, कोर्ट में साबित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
sanjeev lal court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: टेंडर घोटाले से प्राप्त अवैध कमाई की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल ने जून 2022 में बरियातू के अरविंद मार्ग में 10 कट्ठा का प्लॉट खरीदा था। उस प्लॉट में मकान भी बना हुआ था। संजीव लाल ने इसके लिए 2.85 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। प्लाॉट की खरीदारी स्वर्णजीत सिंह गिल से की थी। शनिवार को मामले में ईडी के गवाह स्वर्णजीत सिंह गिल ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में इसको प्रूफ किया।

मामले में ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने गवाह से कब और कितनी राशि में प्लॉट की खरीदारी की गई, इसके बारे में पूछा। इस पर गवाह ने अदालत को पूरी जानकारी दी। मामले में ईडी की ओर से पहली गवाही दर्ज की गई, जो पूरी नहीं हो सकी। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 6 जनवरी निर्धारित की गई है।

See also  HC News: वेकेशन बेंच में जस्टिस मुखोपाध्याय ने 18 दिनों में निपटाए 853 मामले
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment