Civil Court News

Ranchi: दहेज हत्या मामले में आरोपी पति, सास, ससुर व देवर को राहत नहीं, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: दहेज हत्या मामले में मृतका का पति कृष्णा कुमार मिस्त्री, उसके ससुर बीरेंद्र शर्मा, उसकी सास सोमा देवी एवं देवर संतोष कुमार शर्मा को झटका लगा है। सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने चारों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। एक आरोपी मृतका का देवर अनुज शर्मा की याचिका पूर्व में खारिज हो चुकी है। सभी आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी रोड नंबर 12 निवासी है। आरोपियों ने अग्रिम राहत की गुहार लगाते हुए एक अक्तूबर को याचिका दाखिल की थी।

image 11

घटना को लेकर मृतका निशा कुमारी के पिता बिहार के नवादा जिला निवासी घुटन मिस्त्री ने 25 अगस्त 2024 को चुटिया थाना में अपने दामाद समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि निशा कुमारी की शादी ,कृष्णा मिस्त्री के साथ 21 मई 2021 को हुई थी, शादी के कुछ दिनों बाद से और दहेज लाने को लेकर लगातार ससुराल वाले प्रताड़ित किया करता था। मृतका गर्भवती भी थी।

See also  Tender commission case: छह दिनों की पूछताछ बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की कोर्ट में पेशी 22 मई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment