मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का है एक प्रभावी माध्यम – जस्टिस एसएन प्रसाद

---Advertisement---

Ranchi: झालसा के दिशा-निर्देश पर पूरे राज्य के साथ हाईकोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में विवाद-पूर्व मामले एवं अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है। जिससे पैसों एवं समय दोनों की बचत होती है।

Ranchi: लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का है एक प्रभावी माध्यम - जस्टिस एसएन प्रसाद

पूरे राज्य भर में एक दिन में सुलझे 14.16 लाख से अधिक मामलेः

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत झारखंड राज्य में शनिवार को 14,16,114 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। मौके पर 13,82,76,78,746 रुपए का सेटलमेंट किया गया। हाईकोर्ट से लेकर अनुमंडल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी थी। कोर्ट में लंबित 1,11,405 मामले और कोर्ट में पहुंचने से पहले ही प्री-लिटिगेशन के 13,04,709 मामलों का निष्पादन किया गया। हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में कोर्ट में लंबित 26 एवं प्री-लिटिगेशन के 10 मामले कुल 36 मामलों का निष्पादन किया गया।

Ranchi: लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का है एक प्रभावी माध्यम - जस्टिस एसएन प्रसाद


हाईकोर्ट में 36 मामलों का निष्पादन, 10 को सौंपी गई नियुक्ति पत्रः
झारखंड उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें उच्च न्यायालय में लंबित रिट, पेंशन, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, भूमि विवाद तथा सुलहनीय अपराधिक मामलों इत्यादि को रखा गया। हाईकोर्ट के जस्टिस सह उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा एवं न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अध्यक्षता में कुल तीन बेंचों का गठन किया गया। पेंशन तथा वाहन दुर्घटना मामले से संबंधित इंश्योरेंस कंपनियों के पदाधिकारी, पक्षकारों व उभय पक्षों के अधिवक्ताओं के सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लाभ विभिन्न लाभुकों को प्राप्त हुआ। लोक अदालत में कुल 36 मामलों का निष्पादन किया गया। अनुकंपा के आधार पर सीसीएल के कुल 10 लाभुकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment