Civil Court News

स्वतंत्रता दिवस पर लगेगी जेल अदालत, 19 कैदी हो सकते हैं रिहा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
birsa munda central jail
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद 19 कैदियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर जेल आजादी मिल सकती है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल अदालत लगेगी। इस दौरान ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा, जो छोटे-मोटे मामले में जेल में बंद हैं और अपना अपराध स्वीकार करेंगे। इसके लिए रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 19 मामलों को चिन्हित कर सुनवाई की तैयारी पूरी कर ली है।

रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में जेल अदालत लगाई जा रही है। जिसके लिए सात बेंचो का गठन किया गया है। इसके तहत रेलवे से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए रेलवे मैजिस्ट्रेट कोर्ट का भी गठन जेल अदालत के लिए किया गया है।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन जेल अदालत में सुनवाई के बाद पांच कैदी हुए रिहा

बताया कि जेल अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध ज्यादातर मामलों के आरोपी छोटी-मोटी चोरी एवं अन्य छोटे अपराध करने के अभियुक्त हैं। कोर्ट मुकदमे से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार करते हुए कैदियों के आचरण को देखते हुए सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कैदियों को 15 को ही रिहा किया जाएगा।

गौरतलब है कि जेल अदालत के दौरान छोटे-मोटे सुलह योग्य मामलों में कई महीनों से बंद विचाराधीन कैदियों को अपराध स्वीकार किए जाने सहित अन्य मामलों पर विचार करते हुए छोड़े जाने पर सहमति बनती है। स्वतंत्रता दिवस पर अपना दोष स्वीकार करने वाले कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। जेल अदालत के दौरान ऐसे कैदियों को रिहा किया जाता है, जिनका आपराधिक इतिहास नहीं हो।

See also  Ranchi/Sentence: एएसआई नीरज खोसला को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की कठोर कारावास
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment