मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ED: बड़गाई अंचल जमीन फर्जीवाड़े में शेखर कुशवाहा समेत तीन पर चार्जशीट दाखिल, बढ़ी मुश्किलें

shekhar
---Advertisement---

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े में जेल में बंद जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो के खिलाफ ED जांच पूरी करते हुए मनी लाउंड्रिंग के आरोप में रांची के पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल कर दी है। दाखिल चार्जशीट में दो और लोगों का नाम है। इसमें एक लोक सेवक है। ईडी ने 12 जून को पूछताछ के बाद उसी दिन शाम शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के 60 वें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है।

शेखर कुशवाहा का 10 अगस्त को 60 दिन पूरा हुआ। शेखर कुशवाहा से ईडी ने पुलिस रिमांड पर लेकर 10 दिनों तक पूछताछ की थी। उस पर 4.83 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने में भूमिका सामने आई है। शेखर कुशवाहा ने अपने सहयोगी प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी, अफसर अली समेत अन्य से मिलकर राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की मिलीभगत से 1971 का फर्जी डीड बनाया था। गैरमजरूआ जमीन को सामान्य खाते की जमीन में बदल कर 22.61 करोड़ की जमीन को 100 करोड़ से अधिक कीमत में बेचने की तैयारी थी। इसी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 14 के खिलाफ चार्जशीट हो चुकी है। 12वें आरोपी के रूप में शेखर कुशवाहा की गिरफ्तारी हुई है। मामले में सिर्फ हेमंत सोरेन जमानत पर है। 10 आरोपी जेल में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment