Jharkhand

जेल अदालत: बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा से 10 बंदी हुए रिहा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
birsa munda central jail
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में sunday को जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कमलेश बेहरा, डालसा सचिव, रांची की अध्यक्षता में किया गया। विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में संसीमित 10 बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। 8 वादो का निष्पादन करते हुए 10 बंदियों को दोष स्वीकार के उपरांत जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया ।

इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, मनोज कुमार इंदरवार, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, रांची विजय कुमार यादव, कविता खती एवं स्वीकृति विनया एलएडीसी अधिवक्ता-सह-जेल विजिटर अधिवक्ता ,कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी, बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची, एवं न्यायालयकर्मी, तथा बंदीगण उपस्थित थें। जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत एलएडीसी अधिवक्ता, रांची द्वारा नालसा एवं डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं उनके द्वारा प्रतिक्रियां भी ली गई।

See also  Ranchi/H Court: IPS अमरजीत बलिहार के हत्यारे की फांसी पर हाईकोर्ट के दो जजों में मतभेद, एक ने किया बरी दूसरे ने सजा रखा बरकरार, समझे प
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment