Civil Court News

रांची सिविल कोर्ट का eCourt Service पांचवें दिन बहाल, अधिवक्ता-मुवक्किल की दूर हुई परेशानी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 15 at 4.02.10 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिविल कोर्ट का eCourt Service पिछले पांचवें दिन देर शाम को बहाल हो सका। इससे अधिवक्ता के साथ उनके मुवक्किलों की परेशानी दूर हो गई है। सोमवार को शाम 7 बजे तक इसे ठीक किया गया । ईकोर्ट सर्विस 11 जुलाई से ही ठप था। जिसके कारण वकील एवं मुवक्किल के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़। केस इनफार्मेशन सिस्टम (सीआईएस) से माध्यम से वकील एवं मुवक्किल के साथ कोई भी कहीं से अपने केस की अपडेट जानकारी प्राप्त करते हैं। पिछले दिनों भी 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक सीआईएस काम नहीं कर रहा था। 5 दिनों बाद दुरुस्त किया गया था।

See also  ध्रुव राठी को कोर्ट से मिली मोहलत, भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि केस में जवाब देने के लिए मिला समय

संजय कुमार विद्रोही ने सिविल कोर्ट रजिस्ट्रार से की शिकायत ः

इस संबंध में रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने सिविल कोर्ट रजिस्ट्रार को शिकायत की थी। और जल्द से जल्द दुरुस्त करने का अनुरोध किया था। इसी के बाद से ही इसे दुरुस्त करने में तेजी से काम हुआ।

सीआईएस ठप रहने से अदालत जाकर केस की अगली तारीख समेत अन्य जानकारी लेनी पड़ रही थी। ई-कोर्ट सर्विस 11 जुलाई से काम नहीं कर रहा था। किसी कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, याचिका की स्थिति क्या, मामले में अगली तारीख कौन सी पड़ी है। समेत कई तरह की जानकारी वकीलों, मुवक्किलों समेत अन्य को नहीं मिल पा रही थी।

See also  मऊ दंगा गैंगरेप में मुख्तार अंसारी सहित 15 आरोपियों को CBI कोर्ट ने किया बरी, 18 साल बाद आया फैसला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment