Civil Court News

Acquitted: 21.80 लाख रुपए चेक बाउंस मामले में आरोपी हरी महतो को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Acquitted: रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा की अदालत ने 21.80 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले के आरोपी रातू निवासी हरी महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि धुर्वा निवासी विनोद कुमार ने रातू के मुर्चु गांव के निवासी हरी महतो के खिलाफ आरोप लगाया था की उसने मुर्चु गांव में ढाई एकड़ जमीन बेचने के लिए विनोद कुमार से एग्रीमेंट किया था और जब आरोपी जमीन नहीं दे पाया तो आरोपी ने वादी विनोद कुमार को एक चेक 15 लाख 80 हजार का और दूसरा चेक 6 लाख का दे दिया ।

See also  Terror funding case: महेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

जब वादी ने दोनों चेक जो कुल 21 लाख 80 हजार का था। अपने खाता मे जमा किया तो बाउंस कर गया। इसके बाद वादी ने आरोपी के खिलाफ नेगोसीएबल एक्ट की धारा 138 के तहत 27 जनवरी 2018 को न्यायालय मे मुकदमा दायर किया था। जिसमें न्यायालय ने संज्ञान लेकर आरोपी को हाजिर होने का आदेश दिया था। तब आरोपी ने न्यायालय मे हाजिर होकर जमानत लिया था और ट्रायल का सामना किया था। तीन जुलाई को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment