मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Cyber Crime: HC ने कहा साइबर फ्रॉड की तुरंत करें प्राथमिकी, पैसे लौटाने की प्रक्रिया बनाए सरकार

cyber-crime
---Advertisement---

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ में साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों के पैसे की वापसी को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि साइबर फ्रॉड के मामले में शिकायत के बाद पुलिस को तुरंत प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए ताकि उनके पैसे वापस होने में सहूलियत हो।

अदालत ने इस मामले में राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। इस दौरान केंद्र सरकार के साइबर क्राइम को-आर्डिनेटर सहित सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता, कार्तिक एस कोर्ट में उपस्थित हुए थे।

अगली सुनवाई के दौरान बैंक के अधिकारियों सहित सभी को उपस्थित रहने को कहा गया है। मामले में न्याय मित्र सौम्या पांडेय की ओर से इस संबंध में कुछ सुझाव दिया गया। अदालत ने सभी पक्षों को इस पर विचार करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

साइबर फ्रॉड के सभी मामलों में प्राथमिकी संभव नहीं- सरकार

साइबर फ्रॉड

इससे पहले सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि साइबर फ्रॉड के पांच हजार से ज्यादा मामले आते हैं। ऐसे में सभी में प्राथमिकी दर्ज करना संभ नहीं है। अदालत ने कहा कि नियमानुसार साइबर फ्रॉड के प्रभावितों को उनके पैसे वापस दिलाने के लिए प्राथमिकी दर्ज होना जरूरी है।

अदालत ने कहा कि एक ऐसा प्रक्रिया बनानी चाहिए जिससे पैसा बैंक से क्रेडिट होने के बाद लोगों को मोबाइल पर मैसेज आए कि उनके पैसे किसके खाते में गए हैं, इससे साइबर क्राइम के आरोपितों का अकाउंट को सीज करने में सहायता मिलेगी।

ठगी के शिकार पीड़ितों के लिए बने कार्पस फंड

इस दौरान अदालत ने सुझाव दिया कि साइबर ठगी के शिकार लोगों के पैसे वापसी के लिए कार्पस फंड बनाया जाना चाहिए। साइबर फ्राड करने वालों के बैंक अकाउंट सीज करने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार किया जाना चाहिए।

इसके लिए बैंकों में कुछ कर्मचारियों को लगाया जाना चाहिए। पूर्व में राज्य सरकार ने बताया था कि साइबरफ्राड के शिकार लोगों के पैसे वापस करने को लेकर गुजरात में माडल तैयार किया है। ऐसा ही झारखंड में तैयार किया जाना है।

बता दें कि इस संबंध में साइबर फ्राड रोकथाम एवं इसके शिकार लोगों की पैसा वापसी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के एक पत्रलिखा गया था, जिस पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती संदिग्ध मौत मामला: हाईकोर्ट ने 6 दिसंबर तक मांगी जांच की अद्यतन रिपोर्ट और केस डायरी

Leave a Comment