मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हाई कोर्ट से राहत, आपराधिक मामला निरस्त

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत निचली अदालत के संज्ञान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने प्रार्थी को राहत देते हुए निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान सहित सभी आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया।

इसको लेकर मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के सचिव अरूण कुमार बुधिया की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के सचिव ने दाखिल की थी याचिका

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के सचिव अरूण बुधिया के कार्यकाल में जमीन के लिए पैसों की लेनदेन नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़ेः शिक्षक प्रोन्नतिः हाई कोर्ट ने कहा- सरकार का भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने का आदेश बिल्कुल सही, नहीं करेंगे हस्तक्षेप

यह मामला सिविल विवाद का है, जिसमें आपराधिक मामला दर्ज नहीं कराया जा सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट के पूर्व सचिव के कार्यकाल में पैसे की लेनदेन हुई थी।

ऐसे आपराधिक मामला उत्तराधिकारी पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। उक्त जमीन के टाइटल को लेकर रतन जालान ने सिविल कोर्ट में सिविल शूट दाखिल किया है।

इसे भी पढ़ेंः चेक बाउंसः बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपये का हर्जाना

इसके बाद अदालत ने मामले को सिविल विवाद मानते हुए आपराधिक मामला निरस्त कर दिया। बता दें कि पूर्व में ट्रस्ट के अध्यक्ष वासुदेव कटारूका और धर्मचंद्र जैन का निधन हो चुका है।

इस मामले में रतन जालान की ओर से वर्ष 2013 में कोतवाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया था।

प्राथमिकी में ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष वासुदेव कटारूका और सचिव धर्मचंद्र जैन के बाद सचिव बने अरूण बुधिया पर ट्रस्ट की जमीन बेचने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। रतन जालान ने कहा कि वर्ष 2012 में ट्रस्ट की अपर बाजार स्थित जमीन का सौदा 51 लाख रुपये में किया गया।

इसे भी पढ़ेंः Teacher appointment: हाई कोर्ट ने पूछा- सीटेट वालों को शिक्षक नियुक्ति में शामिल किए जाने पर सरकार क्या है पक्ष

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment