Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने सार्जेंट मेजर की बहाली के हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही, सरकार की एसएलपी खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड में हटाए गए कंपनी कमांडर और सार्जेंट मेजर के दोबारा नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। Supreme Court सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया है।

अदालत ने Jharkhand High Court झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही है और इसमें हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है।

वर्ष 2009 में झारखंड में सब इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर और सार्जेंट मेजर के लिए नियुक्ति निकाली गई थी। इस दौरान सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 384 लोगों की नियुक्त कर ली गई।

See also  अधिवक्ता परिषद की समिति का पुनर्गठन, कई को मिली नई जिम्मेदारी

इसी बीच नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की गई। इसके बाद सरकार ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया। इसमें 42 नियुक्त अभ्यर्थियों को हटाया गया।

इसे भी पढ़ेंः CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का आरोपी शंशांक राज ने किया सरेंडर

इन सभी हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद वर्ष 2017 में एकलपीठ ने इन्हें बहाल करने का आदेश सरकार को दिया। अदालत ने कहा कि इनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

नियुक्ति प्रक्रिया में गडबड़ी से इनका कोई लेना देना नहीं है। इसलिए राज्य सरकार इन्हें तुरंत बहाल करे। लेकिन सरकार ने इसके खिलाफ अपील दाखिल की।

See also  हाईकोर्ट ने पूछा- संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की क्या है योजना

अपील में सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को सही माना और सरकार की याचिका खारिज करते हुए इन्हें बहाल करने का आदेश दिया।

इसे बाद राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को सही माना और सरकार की याचिका खारिज कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment