Supreme Court News

दहेज प्रताड़ना पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- बेरहम आदमी रहम के लायक नहीं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति की अग्रिम जमानत यह कहते हुए खारिज कर दी कि बेरहम आदमी रहम के लायक नहीं होते।

इस केस में पति का पक्ष मजबूत था और उम्मीद की जा रही थी कि उसे जमानत मिल जाएगी। हालांकि, सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में पूरी तरह से महिला के आरोपों का समर्थन किया।

पति ने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने उससे अलग रहते हुए किसी अन्य आदमी को अपनी नग्न तस्वीरें भेजी थीं। इसको लेकर की गई पुलिस शिकायत के बाद जवाब में पत्नी ने उसपर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

See also  दो दशक पुरानी शादी को सुप्रीम कोर्ट ने किया समाप्त, कहा- लगता है टेक ऑफ के समय ही हुई क्रैश लैंडिंग

इसे भी पढ़ेंः JPSC AE Exam: हाई कोर्ट के सहायक अभियंता नियुक्ति रद करने के खिलाफ सरकार ने दाखिल की अपील याचिका

पति के वकील ने कहा कि महिला जब अपने पति से अलग रह रही थी तो उस दौरान उसने दूसरे शख्स के साथ सैकड़ों नग्न तस्वीरें भेजीं। इसके बाद उसने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया जबकि दहेज के तौर पर एक भी रुपया न तो लिया गया था और न ही मांगा गया था।

वकील ने कहा कि महिला का आरोप एक तरफ है। सुप्रीम कोर्ट ने पति की अग्रिम जमानत की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि अगर महिला ने किसी और के साथ नग्न तस्वीरें शेयर की तो आप उन्हें तलाक दे सकते हैं लेकिन आप उनके साथ क्रूर नहीं हो सकते।

See also  सेंट्रल विस्टा पर रोक की मांग करने वालों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इन्कार, भरना होगा एक लाख का जुर्माना

कोर्ट ने यह भी कहा कि एफआईआर में आरोप हमेशा एकतरफा ही होते हैं। ऐसी कोई एफआईआर नहीं होती जिसे आरोपी और शिकायतकर्ता साथ में दर्ज करवाएं।

मामले में अब पति को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि राजस्थान कोर्ट से आरोपी शख्स के माता-पिता को अग्रिम जमानत मिल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment