Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की मौत की सजा को बदलने पर 26 जनवरी तक विचार करे केंद्र सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से कहा कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मौत की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना की अर्जी पर 26 जनवरी तक फैसला करे।

बलवंत सिंह की ओर से आवेदन देकर सजा कम करने का अनुरोध किया है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले फैसला लिया जाना चाहिए जो अच्छा दिन है।

इसे भी पढ़ेंः वन्यजीव तस्करों से बचाव के लिए फॉरेस्ट रेंजरों को हथियार देने का आदेश दे सकती है सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आपको दो-तीन हफ्ते का समय देते हैं। आप को प्रक्रिया 26 जनवरी तक पूरी करनी चाहिए। 26 जनवरी अच्छा दिन है। यह उचित होगा कि आप उससे पहले फैसला लें।

See also  केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल को राहत, सीएम आवास का किराया भुगतान नहीं करने पर चल रही अवमानना की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में चड़ीगढ़ स्थित सचिवालय के समक्ष हुए बम धमाके में बेअंत सिंह और कम से 16 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। राजोआना को विशेष अदालत ने वर्ष 2007 में मौत की सजा सुनाई थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment