high court news

Student Vinay murder case: एसएसपी ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से मांगा समय

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड (Student Vinay murder case) मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने पूरक शपथपत्र दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय देने का आग्रह किया।

इसके लिए उन्होंने रांची के एसएसपी की ओर से एक आवेदन दाखिल किया और समय मांगा। आवेदन में कहा गया है कि पुलिस की ओर से कोर्ट के निर्देश के आलोक में शपथपत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने 23 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित की है।

छात्र विनय महतो के पिता मन बहाल महतो ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर हत्या की सीबीआइ जांच कराने का आग्रह किया है। याचिका में कहा गया है कि इस मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया है। यदि इस मामले का अनुसंधान सही तरीके से होगा तो हत्याकांड में शामिल कई और लोग भी सामने आ सकते हैं। अदालत को बताया गया कि इस मामले का अनुसंधान में लापरवाही बरती गई।

See also  Jharkhand News/ Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को MP/MLA Court में होंगे उपस्थित, 12 दिसंबर की कार्रवाई से रोक

इसे भी पढ़ेंः JPSC AE Appointment: गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल भी सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया और समय पर एफएसएल में नहीं भेजा गया। कई सैंपल देरी से एफएसएल भेजे गए जिसकी वजह से वह खराब हो गए थे और जांच में कुछ नहीं निकलता। कई साक्ष्य को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया, इसलिए मामले की सीबीआइ जांच कराई जाए।

मिड डे मील गबन मामले में संजय तिवारी भेजे गए जेल
मिड डे मील के 100 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार आरोपित बिल्डर भानु कंस्ट्रक्शन के पार्टनर संजय कुमार तिवारी को ईडी टीम ने छह दिनों की पूछताछ के बाद ईडी कोर्ट में पेश किया। उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है। इससे पूर्व ईडी ने आरोपित की पेशी के दौरान फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए आवेदन दाखिल किया।

See also  Ranchi: बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील कुमार तिवारी को बड़ी राहत, दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट ने किया रद्द

आवेदन में कहा गया है कि मामले में पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है, लेकिन अदालत ने और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। बता दें कि मिड डे मील का करीब 100 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रासंफर कराने के मामले में ईडी टीम ने संजय तिवारी को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी ने 26 नवंबर से एक दिसंबर तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment