Civil Court News

SI Roopa Tirkey case: रांची एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी पर एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: SI Roopa Tirkey case साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के बाद उसका ऑडियो वायरल करने के मामले में सिटी एसपी रांची, पंकज मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि बरहेट), डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा एवं एससी-एसटी थाना के थाना प्रभारी के खिलाफ अदालत ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

रूपा तिर्की की मां पदमावती की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए एससी-एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष रंजन की अदालत ने सीआरपीसी की धारा 153(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। 22 सितंबर को कोर्ट केस किया गया था।

See also  Ranchi/CBI: ऊषा मार्टिन खनन आवंटित घोटालाः भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पूर्व खनन सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया सरेंडर, मिली जमानत

अदालत ने भादवि की धारा 166 (लोक सेवक, जो किसी व्यक्ति को क्षति कारित करने के आशय से विधि की अवज्ञा करता है), 166ए (लोक सेवक, जो विधि के अधीन निदेश की अवज्ञा करता है), 499 (साइबर मानहानि) व 505(2)-(विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या शत्रुता पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान’) इसके साथ एससीएसटी अत्याचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश है।

इसे भी पढ़ेंः JSSC Appointment Rules: हाईकोर्ट ने पूछा- किन परिस्थितियों में जेएसएससी के नियुक्ति नियमावली में हुआ संशोधन, हिंदी और अंग्रेजी को क्यों हटाया

यह आदेश रूपा तिर्की मौत के मामले में जो ऑडियो वायरल हुआ था उसी मामले में उसकी मां की ओर से कोर्ट केस किया गया था। बता दें कि रूपा तिर्की की मौत के बाद दो ऑडियो वायरल हुआ था। पहला ऑडियो रूपा और उसके पुरुषमित्र शिव कुमार कनौजिया का था। जबकि दूसरा ऑडियो साहिबगंज के तत्कालीन एसडीपीओ पीके मिश्रा और एक शख्स का था।

See also  Jharkhand News/Sentence Pocso Act: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषी नव किशोर सिंह को 20 साल जेल की सजा

जिसमें पीके मिश्रा रूपा को गाली-गलौच देते हुए सुने जा सकते थे। वहीं अदालत ने एससीएसटी थाना प्रभारी रांची और सिटी एसपी पर मामले को नहीं दर्ज करने की वजह से आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश है। बता दें कि रूपा तिर्की 3 मई 2021 अपने सरकारी आवास में फांसी के फंदे से झूलते हुए मिली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर अब मामले में सीबीआई जांच चल रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment