Jharkhand

रिम्सः झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स में रिक्त पदों की मांगी जानकारी, पूछा- नियुक्ति के लिए क्या किया गया

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RIMS in Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः RIMS News Jharkhand High Court झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने रिम्स में रिक्त पदों का पूरा ब्योरा मांगा है।

अदालत ने रिम्स से पूछा है कि वहां पर कितने पद अभी रिक्त हैं। किन-किन पदों पर नियुक्ति के लिए कब-कब विज्ञापन निकाला गया। कितनी पद भरे गए और कितने पद अभी तक रिक्त है।

डॉक्टर, नर्सिंग समेत सभी रिक्त पदों का ब्योरा चार सप्ताह में अदालत में दाखिल करना है। अदालत ने  कोरोना काल में रिम्स में खरीदे गए उपकरणों की जानकारी भी मांगी है।

कोर्ट ने पूछा है कि कौन कौन से उपकरण खरीदे गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर बताया गया कि उपकरणों की खरीदारी के लिए सरकार ने नीति तय की है।

See also  HC News: वेकेशन बेंच में जस्टिस मुखोपाध्याय ने 18 दिनों में निपटाए 853 मामले

इसके तहत किसी उपकरण की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला जाता है। यदि सिंगल टेंडर होता है तो उसे रद कर दिया जाता है। दोबारा टेंडर निकालने के बाद भी सिर्फ एक ही पार्टी आता है तो वरीय अधिकारियों के आदेश पर खरीदारी की जा सकती है।

इस पर अदालत ने कहा कि जब सरकार ने यह नीति बनायी है तो इस नीति के अनुसार रिम्स खरीदारी कर सकता है। अदालत ने कहा कि रिम्स के प्रति सरकार और रिम्स प्रबंधन को गंभीरता दिखानी होगी।

यह राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से पूरी उम्मीद के साथ लोग आते हैं। इसलिए सरकार और रिम्स को यहां की बदहाली दूर करने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment