high court news

रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिके मंदिर को खोलने की मांग, याचिका दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर आम लोगों के लिए खोले जाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसको लेकर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने हाईकोर्ट में शनिवार को याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण मंदिर के बंद होने से स्थानीय लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार, पूजा-पाठ, फल फूल विक्रेता, नाव चालक, होटल दुकानदार के बीच जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है।

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से अनलॉक किए जाने की प्रक्रिया में 28 अगस्त को भी मंदिर खोलने से संबंधित कोई आदेश नहीं दिया गया। कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन और अनलॉक से जुड़ी एडवाइजरी के तहत राज्य सरकार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर खोलने का निर्देश दिया जाना चाहिए। जिससे आम लोग और मंदिर से जुड़े लोगों के समक्ष जीवन यापन की समस्या खड़ी ना हो। नवरात्रि के समय छिन्नमस्तिके मंदिर (प्रसिद्ध सिद्ध पीठ) लोगों के आस्था का प्रतीक रहा है।

See also  टैगोर हिल के ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मामले में फैसला सुरक्षित

इसे भी पढ़ेंः बीमा से संबंधित हो झगड़ा, अब ऑनलाइन उस मामले को जल्द निपटाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment