Civil Court News

Recovery case: सीआईडी ने अदालत से कहा- पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पुलिस की छवि खराब की

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai: Recovery case मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह वसूली प्रकरण में दो पुलिस अधिकारियों की सात दिन की हिरासत की मांग करते हुए विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने अदालत से कहा कि परमबीर सिंह ने पुलिस की छवि खराब की।

सीआईडी ने इसके साथ ही परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की जिस पर अदालत बुधवार को आदेश जारी कर सकता है। अदालत ने दोनों पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विधायकों की अयोग्यता पर फैसले में देरी नहीं कर सकते राज्यपाल

See also  Jharkhand News/H Court: रिम्स से 72 घंटे में अतिक्रमण हटाएं: झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश

यहां मैरीन ड्राइव थाने में इन दोनों पुलिस अधिकारियों एवं पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया था। सीआईडी ने पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था।

गोपाले फिलहाल खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और कोरके नयीगांव स्थानीय हथियार इकाई में पदस्थापित हैं। संपत्ति कारोबारी (रीयल एस्टेट डेवलपर) श्यामसुंदर अग्रवाल ने 22 जुलाई को मैरीन ड्राइव थाने में वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी।

इन दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट आरएम नर्लिकर के सामने पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में आगे की जांच के लिए दोनों को सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। एफआईआर में परमबीर सिंह एवं सात अन्य के नाम हैं जिनमें पांच पुलिस अधिकारी हैं।

See also  Charges Framed: गवाह की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों पर आरोप गठित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment