Civil Court News

Charges Framed: गवाह की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों पर आरोप गठित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Charges Framed: अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरूआ की अदालत ने हत्या के एक मुकदमे में गवाही देने को लेकर बेड़ो निवासी दिलीप महतो की गला रेतकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों रामकिशुन महतो, देवथान महतो, राजू गोप और सोमा उरांव पर आरोप गठित किया। साथ ही अदालत में मामले में अभियोजन पक्ष को 19 जुलाई से गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

हत्या की घटना कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर में घटी थ। पैरोल पर जेल से बाहर आए अपराधी राजू गोप और सोमा उरांव ने अपने साथियों संग मिलकर 24 दिसंबर 2023 को हत्या की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर मृतक की पत्नी ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी होने बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बेड़ो थाना में दर्ज हत्या के एक केस में आरोपी सोमा उरांव और राजू गोप समेत 4 लोग जेल भेज गए थे।

See also  Ranchi: अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन का प्रोस्टेट मार्च 21 फरवरी को

जेल जाने के पूर्व मामले में गवाह बने दिलीप महतो और उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से बेड़ो निवासी दिलीप महतो अपनी पत्नी सुगंती देवी के संग कांके के संग्रामपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी सुगंती देवी गर्भवती होने की वजह से अपनी मायके चली गई थी। इसी बीच 24 दिसंबर को आरोपियों ने दिलीप महतो की हत्या गला रेतकर कर दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment