Civil Court News

Ranchi: रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी मामले में आरोप गठन पर सुनवाई 17 अप्रैल को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 25 at 7.30.28 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी मामले में मुख्य आरोपी राजीव कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिन्हा के खिलाफ आरोप गठन पर सुनवाई अब 17 अप्रैल को होगी। मामले में मंगलवार को सुनवाई की तारीख पूर्व से निर्धारित थी। लेकिन निर्धारित तारीख को आरोप के बिंदु पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 17 अप्रैल निर्धारित की है। अदालत ने दोनों की डिस्चार्ज याचिका बीते 6 अप्रैल को खारिज कर चुकी है। मामले की सुनवाई साइबर क्राइम एंड ड्रग कॉस्मेटिक मामले के विशेष न्यायाधीश मनीष रंजन की अदालत मे हो रही है। कालाबाजारी को लेकर कोतवाली थाना में कांड संख्या 107/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राजीव कुमार सिंह जेल जाने के बाद वर्तमान में जमानत पर चल रहा है।

See also  Amended laws: रांची के न्यायिक पदाधिकारियों ने संशोधित कानूनों का किया गहन मंथन, एक जुलाई से प्रभावी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment